ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

 

गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी सीज

दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर घोषित ड्राई डे के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी चौकी भोटिया पड़ाव एवं कोतवाली काठगोदाम पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी चेकिंग करते हुए कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से कुल 145 टेट्रा पैक/पाउच देशी शराब बरामद की गई। साथ ही अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त 01 स्कूटी को धारा 72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कब्जे में लेकर सीज किया गया।

1- चौकी भोटिया पड़ाव पुलिस की कार्रवाई:

चौकी भोटिया पड़ाव पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्त रजत दिवाकर पुत्र राजपाल दिवाकर, निवासी वेलांजलि लॉज, थाना हल्द्वानी एवं राजू पांडे पुत्र पवन पांडे, निवासी वर्कशॉप लाइन, थाना हल्द्वानी को पुलिस टीम उप निरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव ,कांस्टेबल सतबीर सिंह कांस्टेबल विजय भारद्वाज ,कांस्टेबल मुकेश सिंह कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह के द्वारा गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से कुल 90 क्वार्टर देशी मसालेदार शराब (टेट्रा पैक) बरामद की गई।इस संबंध में अभियुक्त रजत दिवाकर के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम तथा अभियुक्त राजू पांडे के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त रजत दिवाकर द्वारा शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को धारा 72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पुलिस कब्जे में लेकर सीज किया गया।

और पढ़े  चमोली: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, सिवाई के पास सेना के लिए बन रहीं तीन खास सुरंगें, 60 फीसदी काम हुआ पूरा

2- कोतवाली काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई:

कोतवाली काठगोदाम पुलिस द्वारा काठगोदाम से हैड़ाखान जाने वाले मार्ग के प्रथम बैंड पर पुलिस टीम उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता, कांस्टेबल मोहन जोशी, कांस्टेबल करतार सिंह चेकिंग के दौरान अभियुक्त दिनेश कुमार वहलिया पुत्र किशन कुमार वहलिया, निवासी टगर व्यूरा, काठगोदाम को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 55 टेट्रा पाउच देशी माल्टा शराब बरामद हुई। कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 121/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

  • Related Posts

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…

    देहरादून: एमईएस में कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी, 18.43 लाख का भुगतान, तीन ठेकों में गड़बड़ी, CBI ने की FIR

    रक्षा मंत्रालय की सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) में आउटसोर्स कर्मचारियों की तैनाती के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा देहरादून ने तीन…