2026 एशियन गेम्स- तीरंदाजी में में आया छठा पदक, मिक्स्ड रिकर्व टीम ने जीता रजत

एशियन गेम्स में दो अक्तूबर का दिन भारत के लिए बेहद अहम है। तीरंदाजी, कुश्ती, मुक्केबाजी और हॉकी में भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए उतर रहे हैं। महिला हॉकी टीम फाइनल में चीन से भिड़ेगी, जबकि तीरंदाजी में भी स्वर्ण पदक के मुकाबले होंगे।

 

लवलीना का गोल्ड मेडल मुकाबला

भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन अब महिला 75 किग्रा वर्ग के गोल्ड मेडल मुकाबले में उतरने वाली हैं। वह एशियन गेम्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ रिंग में उतरेंगी। मुकाबले से जुड़े सभी लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें। लवलीना ने फाइनल में जगह बनाने के लिए कजाकिस्तान की नताल्या बोगदानोवा को 3-2 के स्प्लिट डिसीजन से हराया था। वह मुकाबले के पहले राउंड में पिछड़ गई थीं, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए फाइनल का टिकट कटाया।

किससे है लवलीना का मुकाबला?
लवलीना के सामने चीन की बाओ जियी होंगी। जियी एशियन एलीट चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता हैं और उनके नाम एमेच्योर स्तर पर अब तक एक भी हार नहीं है। ऐसे में लवलीना के सामने गोल्ड मेडल के लिए कड़ी चुनौती होगी।

भारत के कुल पदक

भारत के पदकों की संख्या 69 हो गई है। इनमें 11 स्वर्ण, 24 रजत और 34 कांस्य शामिल हैं। खेलवार पूरा आंकड़ा-

खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 4 1 1 6
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
बॉक्सिंग 0 0 3 3
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
सेलिंग 0 1 2 3
शूटिंग 3 8 4 15
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वैश 0 2 3 5
टेबल टेनिस 0 0 1 1
वेटलिफ्टिंग 0 1 0 1
कुश्ती 0 1 1 2
वुशु 0 1 0 1
कुल 11 24 34 69
और पढ़े  2026 एशियन गेम्स- भारत को मिला दिन का दूसरा स्वर्ण, एशियाड में पदकों की संख्या 50 पार

नेत्रा ने नौकायान में जीता कांस्य

नेत्रा कुमानन ने महिला नौकायान के डिंगी फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वह फाइनल में तीसरे स्थान पर रहीं।

2026 एशियन गेम्स- तीरंदाजी में में आया छठा पदक, मिक्स्ड रिकर्व टीम ने जीता रजत

कुश्ती में सुजीत कलकल पदक की रेस में

सुजीत कलकल एशियन गेम्स में अपने पहले पदक की तलाश में आगे बढ़ गए हैं। भारतीय पहलवान ने पुरुषों के 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल में दमदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया है। सुजीत का सेमीफाइनल मुकाबला करीब सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।

2026 एशियन गेम्स- तीरंदाजी में में आया छठा पदक, मिक्स्ड रिकर्व टीम ने जीता रजत

 भारत को रजत से करना पड़ा संतोष

मिक्स्ड रिकर्व टीम फाइनल में भारत को 5-3 से चीन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस तरह चीन ने स्वर्ण अपने नाम किया, जबकि भारत को रजत से संतोष करना पड़ा। यह इस एशियाड में तीरंदाजी के नाम छठा पदक है। अब तक इस खेल में भारत को चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य मिला है।

चीन ने फाइनल में शुरुआती दो सेट अपने नाम कर 4-0 से बढ़त बनाई थी। तीसरे सेट में भारत ने वापसी की और स्कोर 4-2 कर दिया। चौथे और निर्णायक सेट में भारत को जीत हासिल करनी ही थी। ड्रॉ भी काम नहीं आता। हालांकि, चौथा सेट 37-37 के स्कोर पर ड्रॉ रहा और चीन और भारत दोनों को एक-एक अंक मिले। इस तरह चीन ने 5-3 की बढ़त से स्वर्ण अपने नाम किया। एक सेट में जोड़ी को चार शॉट (एक शख्स दो शॉट लगाता है) लगाने होते हैं।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म, उन्नति के बाद सिंधू भी हारीं, बॉक्सर अंकुश का पदक पक्का

2026 एशियन गेम्स- तीरंदाजी में में आया छठा पदक, मिक्स्ड रिकर्व टीम ने जीता रजत

तीसरा सेट भारत ने जीता

भारत ने तीसरा सेट जीत लिया है। भारत ने तीसरे सेट में 37 स्कोर किया। चीन ने तीसरे सेट के तीन शॉट के बाद 29 स्कोर कर लिया था। वह आठ भी बना लेते तो गोल्ड उनके नाम होता, लेकिन चीन ने सात स्कोर किया और 36 स्कोर कर पाए। इस तरह भारत ने सेट जीता और दो अंक हासिल किए। चीन फिलहाल 4-2 से आगे है।

2026 एशियन गेम्स- तीरंदाजी में में आया छठा पदक, मिक्स्ड रिकर्व टीम ने जीता रजत

दूसरे सेट में चीन 4-0 से आगे

दूसरा सेट भी चीन ने जीत लिया है। दूसरे सेट में चीन ने 37 स्कोर किया, जबकि भारत ने 35 स्कोर किया। हर सेट में चार शॉट मिलते हैं।

2026 एशियन गेम्स- तीरंदाजी में में आया छठा पदक, मिक्स्ड रिकर्व टीम ने जीता रजत

मिक्स्ड रिकर्व फाइनल शुरू

भारतीय मिक्स्ड रिकर्व टीम फाइनल की शुरुआत हो चुकी है। पहले सेट में चीन ने जीत हासिल की है। भारत ने 34 स्कोर किया, जबकि चीन ने 38 स्कोर किया। इस तरह पहले सेट में चीन दो अंक हासिल किए। चीन फिलहाल 2-0 से आगे है।

2026 एशियन गेम्स- तीरंदाजी में में आया छठा पदक, मिक्स्ड रिकर्व टीम ने जीता रजत

भारत को सेलिंग में मिला कांस्य, चीन के अयोग्य होने से बदला पदक

भारत ने सेलिंग की महिला स्किफ स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। यह स्पर्धा एक दिन पहले हुई थी, जिसमें भारत की हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा की जोड़ी चार देशों में चौथे स्थान पर रही थी। हालांकि, चीन को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद भारत का स्थान तीसरे पर हो गया और हर्षिता-शीतल के नाम कांस्य पदक दर्ज हो गया।

भारत मिक्स्ड रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में

भारतीय मिक्स्ड रिकर्व टीम फाइनल में पहुंच गई है और एक और स्वर्ण की आस है। धीरज और कुमकुम की जोड़ी ने जापान को सेमीफाइनल में 5-3 से हराया। थोड़ी देर में यानी 9:15 बजे से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत का फाइनल में सामना चीन से होगा। भारत ने आखिरी सेट में 37 का स्कोर बनाया था और ऐसा लग रहा था कि फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। वहीं, जापान ने आखिरी सेट के शुरुआती तीन शॉट में 28 अंक बना लिए थे और उन्हें 10 चाहिए था। हालांकि, जापानी शूटर ने 7 अंक स्कोर किया और 35 ही बना सके। इस तरह भारत ने चौथा सेट जीतकर 5-3 से मैच अपने नाम किया।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- भारत के नाम एक और स्वर्ण, तीरंदाजी में बेटियों ने जीता सोना

2026 एशियन गेम्स- तीरंदाजी में में आया छठा पदक, मिक्स्ड रिकर्व टीम ने जीता रजत

  • Related Posts

    44 साल का इंतजार होगा खत्म?: महिला हॉकी टीम का चीन से सामना, स्वर्ण और ओलंपिक टिकट दांव पर, किसका पलड़ा भारी

    शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम एशियन गेम्स के महिला हॉकी फाइनल में गत चैंपियन चीन के खिलाफ शुक्रवार को उतरेगी। इस दौरान महिला टीम की नजरें 44 साल…

    टूटा 48 साल का रिकॉर्ड- भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाड में पहली बार जीता सोना, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति का कमाल

    भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। अंकिता भकत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति शर्मा की तिकड़ी ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण…