- इधर चीन को दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान जापान ने निर्धारित 60 मिनट तक गोलरहित बराबरी पर रोका और पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज करके चीन फाइनल में पहुंच सका। भारत को भी दक्षिण कोरिया से कड़ी चुनौती मिली और 12 पेनल्टी कॉर्नर में से सिर्फ एक पर गोल हो सका।
- भारत के लिए सेमीफाइनल के 44वें मिनट में इशिका और चार मिनट बाद कप्तान सलीमा टेटे ने गोल किया। भारत के लिए गोलकीपर सविता और बिछू देवी ने विश्व कप का शानदार फॉर्म जारी रखा है।
- भारत ने पेनल्टी कॉर्नर और ओपन प्ले में गोल किए हैं हालांकि कोरिया के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर उतना अच्छा नहीं रहा।
- दीपिका छह मैचों में 21 गोल कर चुकी हैं जिनमें से 19 पेनल्टी कॉर्नर पर आए। नवनीत ने 10 गोल दागे हैं जिनमें से सात फील्ड गोल हैं।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
चीन के लिए झोंग जियाकी ने नौ, जबकि चेन यि और झांग यिंग ने सात सात गोल किए हैं। चीन एशियाई खेलों की सबसे कामयाब टीम रही है और 2023 में हांगझोउ खेलों समेत उसने छह खिताब जीते हैं। भारत और चीन के बीच अब तक 28 मुकाबले हुए हैं जिनमें से 12 चीन ने और 11 भारत ने जीते, जबकि पांच मैच ड्रॉ रहे। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।






