दिल्ली- डीएमआरसी का बड़ा फैसला, प्रदर्शन के चलते 11 मेट्रो स्टेशन बंद

आम आदमी पार्टी और छात्र संगठनों के विरोध-प्रदर्शन की घोषणा के बाद दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और जंतर-मंतर समेत 11 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दिया है।

इन मेट्रो स्टेशन पर बंद की गई प्रवेश और निकास की सुविधा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि अगली सूचना तक कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा बंद रहेगी। जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली और रामकृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।

वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी। उधर, दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि जंतर मंतर पर बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन होना है। प्रदर्शन से पहले ही जंतर-मंतर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। जंतर मंतर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेड लगाए हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

गुरुवार को किसी भी आम व्यक्ति को जंतर मंतर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जंतर मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। जनपथ की तरफ से आने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। पैदल आने वाले लोगों को भी बैरिकेड के आगे जाने नहीं दिया जा रहा है।

और पढ़े  दिल्ली: पार्कों में प्रवेश नियंत्रण पर छात्राओं का विरोध-मार्च, देर रात डीडीए ने जारी किया स्पष्टीकरण

 

वामदलों के छात्र संगठन निकालेंगे जंतर-मंतर तक मार्च
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर तक मार्च निकालेंगे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे। संगठन के एक सदस्य ने बताया कि प्रस्तावित मार्च के लिए दोनों संगठनों को अनुमति नहीं मिली है। इसके बावजूद वे बड़ी संख्या में जंतर-मंतर की ओर बढ़ेंगे। मार्च में करीब 1,500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    गांधी-शास्त्री जयंती आज-: राजघाट पर बापू को किया नमन, राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    देश आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती: आज राजघाट और विजयघाट की ओर जाने से बचें, ट्रैफिक में सुबह से बदलाव

    महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में राजघाट और विजय घाट पर दो अक्तूबर को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह के समय बड़ी…