एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार

 

 

 

जनता की सुनवाई, प्रभावी कानून व्यवस्था एवं हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना होगी प्राथमिकता, एसपी श्री हरबंस सिंह ने आधिकारिक रूप से हल्द्वानी के एसपी सिटी का पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था की स्थिति को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाएगा।

प्रमुख प्राथमिकताएं एवं निर्देश:

ऑपरेशन कालनेमी का प्रभावी संचालन: ‘ऑपरेशन कालनेमी’ को पूरी दक्षता और सख्ती के साथ संचालित किया जाएगा।

जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण: थानों और चौकियों पर अपनी समस्याएं लेकर आने वाले पीड़ित नागरिकों की शिकायतों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। इस संबंध में सभी संबंधित थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

यातायात व्यवस्था में सुधार: हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए थाना एवं चौकी पुलिस बल को भी ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारू संचालन में तैनात किया जाएगा।

अपराधों पर अंकुश: अनवर्कआउट अपराधों का शीघ्र वर्कआउट किया जाएगा।

इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय, रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

संक्षिप्त परिचय:
पदभार ग्रहण करने वाले श्री हरबंस सिंह, 2009 बैच के एक अनुभवी पीपीएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे जनपद पौड़ी, देहरादून, पीटीसी नरेंद्रनगर, नैनीताल, चमोली, एसडीआरएफ (SDRF), एसपी विजिलेंस (हाइडेल), एसपी सिटी हल्द्वानी, एसपी क्राइम नैनीताल और अल्मोड़ा जैसे महत्वपूर्ण जनपदों एवं इकाइयों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: एबीवीपी का दबदबा, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम, इन कॉलेज में जीती एनएसयूआई
  • Related Posts

    प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी

    फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला पाने वाले तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से सत्यापन होने के बाद बुधवार को तीसरी…

    विद्यार्थियों ने चुना…शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, 140 शिक्षकों को मिला अमर उजाला शिक्षक सम्मान

    शिक्षक सम्मान समारोह में नैनीताल जिले के 70 स्कूलों के 140 से अधिक शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। समारोह में सम्मानित हुए शिक्षकों का चयन उनके ही विद्यालयों…