केएल डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ने छह में से चार पदों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाया, जबकि दो पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने बाजी मारी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समर्थकों ने जीत पर खुशी जताते हुए विजेताओं का स्वागत किया।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निधिपाल और महासचिव पद पर यश पंवार विजेता घोषित किए गए। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में समर्थकों ने विजेता प्रत्याशियों को बधाई दी। शपथ ग्रहण के दौरान पदाधिकारियों ने छात्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।






