अब बाइक पर पीछे बैठने वाले ने हेलमेट नहीं लगाया तो वाहन का ऑनलाइन चालान कटेगा। ई चालान की अब जो नई व्यवस्था लागू होगी उसमें यह विकल्प रहेगा जिससे चालान किए जाएंगे। पहले सिर्फ बाइक चालक के हेलमेट न लगाने पर चालान काटने का प्रावधान था।
चालान प्रणाली अपडेट करने के लिए 21 सितंबर की रात से ई चालान बंद हैं। डाटा नए सिस्टम में ट्रांसफर करने का काम चल रहा है। जब पूरा डाटा नए सर्वर पर ट्रांसफर हो जाएगा, उसके बाद चालान शुरू होंगे। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ा वक्त और लगेगा, उसके बाद ई-चालान शुरू हो जाएंगे। अब जो चालान होंगे, उसके लिए बेहद सख्त नियम तय किए गए हैं ताकि उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।






