हल्दुचौड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफतार।।

आगमी विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवम् निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस की सभी टीमों द्वारा चेकिंग कार्यवाहियो में तेजी दिखाते हुए किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए लगातार बैरियर पर सघन चेकिंग की जा रही हैं। साथ ही अवैध शराब और नशा तस्करो के विरुद्ध भी कार्यवाहियों में तेजी लाते हुए *श्री शांतनु पराशर क्षेत्राधिकारी लालकुआ* के निर्देशन में *चौकी प्रभारी हल्दुचौड़ जगदीप सिंह नेगी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त गजेंद्र सिंह गायत्री कॉलोनी लालकुआं को *05 पेटी शराब जिसमे* *02 पेटी ब्लू आई व्हिस्की,01 पेटी मैकडॉल रम,02 पेटी गुलाब देशी शराब को सेंट्रो कार संख्या UK04J2309 से परिवहन करते हुए* गुमटी हल्दुचौड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में *धारा 60 आबकारी अधिनियम* में मुकदमा दर्ज किया गया है।

*पुलिस टीम*
1–उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी
2–का0 जितेंद्र
3–का0 किशन
4–का0 अनिल शर्मा

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में छत पर सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, डिजिटल एग्रीमेंट को मिली कानूनी मान्यता
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…