देहरादून: पुलिस विभाग में हुए फेरबदल, 21 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र

देहरादून पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 दरोगाओं और दो एएसआई के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं। अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार दरोगा दुर्गेश कोठियाल को बसंत विहार से कैंट, ओमप्रकाश को कैंट से बसंत विहार, मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी और राजीव धारीवाल को सहसपुर से बसंत विहार भेजा गया है। मुकेश थलेड़ी को चौकी आईएसबीटी ऋषिकेश से पटेलनगर, प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेलनगर और प्रमोद शाह को पटेलनगर से कोतवाली नगर भेजा गया है।

दरोगा दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से चौकी आईएसबीटी ऋषिकेश, रवि प्रसाद कवी को प्रेमनगर से एसआईएस शाखा और अमन चड्ढा को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया है। सोमवीर को एसआईएस शाखा से रायपुर और जसपाल गुसाईं को एसआईएस शाखा से सहसपुर भेजा गया है।

 

इसके अलावा मुकेश नेगी को बसंत विहार से ऋषिकेश, विनेश कुमार को चौकी त्रिवेणीघाट से चौकी एम्स ऋषिकेश, देवेंद्र पंवार को चौकी एम्स ऋषिकेश से चौकी त्रिवेणीघाट, सचिन पुंडीर को पुलिस लाइन से डोईवाला, मुकेश कुमार को प्रेमनगर से रायवाला, जगदंबा प्रसाद को रायवाला से प्रेमनगर और चंद्रशेखर नौटियाल को विकासनगर से प्रेमनगर भेजा गया है। एएसआई देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेलनगर और एएसआई मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेंटटाउन भेजा गया है। वहीं, अजय प्रकाश भट्ट का विकासनगर से कैंट किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: लोअर पीसीएस का रिजल्ट जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल ने किया टॉप, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर रहे
  • Related Posts

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…

    मौसम का रेड अलर्ट: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा जारी

    मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर उत्तरकाशी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री धाम…