देहरादून: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर अज्ञात साइबर ठगों ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया। इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और संदेश भेजकर व्हाट्सएप नंबर मांगे जा रहे हैं, साथ ही सामान की खरीद-बिक्री से जुड़े संदिग्ध मैसेज भी प्रसारित किए जा रहे हैं।

मामले का संज्ञान लेते हुए फणींद्रनाथ शर्मा ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फर्जी अकाउंट से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं, मित्रों और आमजन से ऐसे किसी भी संदेश का जवाब न देने, व्यक्तिगत जानकारी व व्हाट्सएप नंबर साझा न करने तथा किसी भी तरह के लेन-देन से बचने की अपील की है। साथ ही, उक्त फर्जी अकाउंट को तुरंत रिपोर्ट और ब्लॉक करने का आग्रह किया है।

और पढ़े  चमोली: औली के घने जंगलों में भारत-अमेरिका की सेना का युद्ध अभ्यास..
  • Related Posts

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…

    मौसम का रेड अलर्ट: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा जारी

    मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर उत्तरकाशी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री धाम…