अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित खानपुर (उत्तराखंड) के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली का दरोगा व अमरोहा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही और असम में सीआरपीएफ की 156 वीं बटालियन में इंस्पेक्टर और पांचवीं बटालियन दिल्ली के हेड कांस्टेबल आरोप के घेरे में हैं।
कल रात सीआरपीएफ का एक अधिकारी, स्थानीय थाने का एसआई, एक महिला और एक सीआरपीएफ का जवान फार्म हाउस में पहुंचे। दरोगा ने बताया कि यह अधिकारी गृह मंत्रालय से आए हैं। बड़ी जांच कर रहे हैं। कुछ घंटे यहां रुकेंगे। इसके बाद चले जाएंगे। महिला को भी अधिकारी बताया और उसके साथ मौजूद सीआरपीएफ जवान को महिला अधिकारी का पीएसओ बताया। रात में लोकल थाने की पुलिस पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर ले गई है।– उमेश शर्मा, विधायक खानपुर (उत्तराखंड)








