रुड़की: आईआईटी परिसर में ई-रिक्शा ने प्रोफेसर की पत्नी को मारी टक्कर, देहरादून में इलाज के दौरान दम तोड़ा

आईआईटी रुड़की परिसर में सुबह की सैर पर निकलीं प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें पहले रुड़की सिविल अस्पताल और फिर देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आईआईटी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की आवाजाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।

आईआईटी के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पार्थ राय की पत्नी रूपा राय सोमवार सुबह अपने आवास से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान कैमेस्ट्री विभाग के बाहर वाली सड़क पर एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।

लोगों की सुरक्षा को लेकर चर्चा
घटना के बाद उन्हें तत्काल रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आईआईटी अधिकारियों, फैकल्टी सदस्यों और छात्र-छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई।

आईआईटी प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने ई-रिक्शा और चालक को कब्जे में ले लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही चालक के नशे में होने की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। हादसे के बाद परिसर में रहने वाले छात्रों, कर्मचारियों और अन्य लोगों की सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

परिसर में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद वाहनों की गति और आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पहले भी परिसर में कार की टक्कर से एक छात्रा के घायल होने की घटना सामने आई थी।

और पढ़े  राज्यसभा: उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव का एलान, 16 अक्तूबर को होगी वोटिंग, इनका कार्यकाल होगा समाप्त
  • Related Posts

    उत्तराखंड: बागेश्वर और आसपास महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6, किसी नुकसान की सूचना नहीं

    बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। अचानक आए झटकों से कुछ…

    उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया, अपनी मां की तस्वीर साथ लेकर कार्यालय पहुंचे

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। इस दौरान वह अपनी मां की तस्वीर साथ लेकर ईडी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपनी मां, जगदंबा मां और…