एलपीयू में बवाल: छात्रा से दुष्कर्म की सूचना पर भड़के छात्रों ने की तोड़फोड़-आगजनी, अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम

जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के कैंपस में शनिवार देर रात छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक गर्ल्स हॉस्टल में दुष्कर्म का एक मैसेज वायरल हुआ था इसके बाद बवाल मचा। छात्रों में भारी गुस्सा देखा गया।

कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें साझा कीं। इन पोस्ट के अनुसार, यह गुस्सा गर्ल्स हॉस्टल से जुड़े एक गंभीर मामले को लेकर बढ़ रहा था। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की। छात्रों के हंगामे के कारण अमृतसर दिल्ली हाईवे जाम हो गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत करवाया।

अज्ञात पर दुष्कर्म का केस

इसके बाद छात्रों की शिकायत पर जी 3 हाॅस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा कि दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स ने कहा है कि एफआईआर कॉपी मिलते ही हाईवे का जाम खोल दिया जाएगा। वहीं एसएसपी गौरव तूरा का कहना है कि जांच में दुष्कर्म का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं मामले में सात सदस्यीय एसआईटी का भी गठन किया गया है। इसमें विद्यार्थी और यूनिवर्सिटी प्रशासन के लोग होंगे।

लवली यूनिवर्सिटी घटनाक्रम पर मैनेजमेंट आई सामने
पूरे मामले पर मैनेजमेंट का कहना है कि दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी को बदनाम करने के लिए गलत जानकारी फैलाई गई है। वह सभी तरह का सहयोग करने को तैयार है। पुलिस को या छात्रों को, किसी को भी सीसीटीवी फुटेज या अन्य डॉक्यूमेंट चाहिए, हम प्रोवाइड करवाने को तैयार हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अब छात्र क्या निर्णय लेते हैं, यह तो छात्रों पर ही निर्भर करता है। वह तो चाहेंगे कि सब कुछ सामान्य हो जाए। यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी।
एक दिन पहले राजपुरा की निजी यूनिवर्सिटी में हुआ था बवाल
एक दिन पहले राजपुरा स्थित निजी यूनिवर्सिटी में भूत की अफवाह ने शुक्रवार देर रात बवाल करा दिया। हॉस्टल में रात को दरवाजे खटखटाने की बात से शुरू हुआ मामला इतना बढ़ा कि सैकड़ों छात्र हॉस्टल से बाहर निकल आए। कैंपस में भूत भगाओ के नारे गूंजने लगे।

और पढ़े  504 करोड़ का बैंक घोटाला: आईएएस को सोने के सिक्के, बेटे को दिलाए दो करोड़, हरियाणा के अफसरों के खिलाफ चार्जशीट

इसी बीच किसी ने दावा कर दिया कि दो छात्रों की मौत हो गई है और उनकी आत्मा भटक रही है। अफवाह के बीच छात्रों ने हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस पहुंची तो छात्रों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और पथराव व हाथापाई की। देर रात तक कैंपस में तनाव और हंगामा चलता रहा।

सूचना पर थाना बनूड़, थाना सदर राजपुरा और थाना सिटी राजपुरा से पुलिस बल पहुंचा। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे शांत नहीं हुए। आरोप है कि कुछ छात्रों ने पुलिस टीम पर पथराव किया और एक पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। केएसएम चौकी इंचार्ज अजय कुमार के साथ भी मारपीट की सूचना है। कुछ छात्रों ने उन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया, जिसके बाद यूनिवर्सिटी की लैब में उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

हंगामे के बीच दो छात्राओं के लापता होने की अफवाह भी फैल गई। नाम न बताने की शर्त पर दो छात्राओं ने दो छात्राओं की मौत का दावा किया, हालांकि इसकी पुलिस या यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुष्टि नहीं की। डीएसपी सुखदेव सिंह ने कहा कि कथित रूप से लापता छात्राओं के नाम या पहचान अभी सामने नहीं आई है। प्रथम दृष्टया मामला अफवाह का लगता है। पुलिस ने छात्रों की शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    ‘न कांग्रेस में लौटूंगा, न सीएम की दौड़ में हूं’: पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, विस चुनाव से पहले एलान

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कांग्रेस में लौटने की संभावना से साफ इन्कार किया है। वहीं उन्होंने ये भी…

    504 करोड़ का बैंक घोटाला: आईएएस को सोने के सिक्के, बेटे को दिलाए दो करोड़, हरियाणा के अफसरों के खिलाफ चार्जशीट

    हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थाओं के 504 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट में छह आईएएस अधिकारियों की गंभीर भूमिका सामने आई हैं। एक अफसर…