उत्तराखंड: सहसपुर से चुनाव लड़ेंगे हरक सिंह? CM धामी और भाजपा अध्यक्ष को ललकारा, प्रदेश में गरमाई सियासत

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सहसपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष को चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा, भाजपा मेरे खिलाफ ऐसे लोगों से बयान दिला रही है जो प्रधान का चुनाव नहीं जीत सकते हैं।

रविवार को मीडिया से बातचीत में हरक सिंह रावत ने कहा, सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं। लेकिन भाजपा मेरे खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने चुनौती दी कि मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष सहसपुर से चुनाव लड़ कर दिखाएं।

उन्होंने कहा कि अभी तक टिकट किसी का फाइनल नहीं है। पार्टी हाईकमान जिसे टिकट देगी। हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे। हमें प्रत्याशी का चेहरा नहीं देखना है प्रत्याशी तो कांग्रेस का चुनाव निशान होना चाहिए।

और पढ़े  कोटद्वार: आईआईटी रुड़के के दीक्षांत समारोह के बाद लैंसडौन पहुंचे अजीत डोभाल और सीडीएस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…