उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह में शामिल हुए एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस, छात्रों को दी उपाधि

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में दो दिवसीय वार्षिक दीक्षांत समारोह 2026 का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष संस्थान के कुल 2,701 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गई। पहले दिन परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

समारोह के पहले दिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत कुमार डोभाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने आईआईटी रुड़की के गौरवशाली इतिहास और वैश्विक स्तर पर संस्थान के योगदान की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी तकनीकी दक्षता का उपयोग देश के विकास, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर जोर दिया। पहले दिन मुख्य रूप से स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।

आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के. के. पंत ने संस्थान की उपलब्धियों, शोध और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जानकारी दी। उन्होंने सभी उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। दूसरे दिन स्नातकोत्तर और पीएचडी शोधार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। इस दौरान हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र शेट और आईआईटी प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…