बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के सामने केवल दो ही विकल्प बचे हैं-या तो बचपन की सगाई या फिर जिस्मफरोशी का दलदल।

यह कोई पुरानी बात नहीं, बल्कि यहां की मौजूदा और दुखद वास्तविकता है, जहां मां-दादी की तरह अपनी बेटियों को इस धंधे में जाने से बचाने के लिए 7 से 12 साल की उम्र में ही उनकी शादियां या सगाई तय कर दी जाती हैं। यह कुप्रथा लगातार बढ़ रही है।
पीढ़ियों से चली आ रही कुप्रथा सारणिया समुदाय घुमंतू जनजाति है जो कभी मेवाड़ के महाराणा प्रताप की सेना के साथ यात्रा करती थी। जहां पुरुष ढाल और तलवार जैसे हथियार तेज करते थे, वहीं महिलाएं सैनिकों का मनोरंजन करती थीं। स्वतंत्रता के बाद आजीविका के लिए यह समुदाय वापस इस धंधे में उतर गया।
पुरुषों की भूमिका
लगभग 750 की आबादी वाले इस गांव में आज भी हर सुबह पुरुष (पिता, भाई या पति) पालनपुर-थराद राजमार्ग पर कतार में खड़े होकर ट्रक चालकों और राहगीरों को अपनी ही घर की महिलाओं के लिए ग्राहक के रूप में तलाशते हैं, जबकि देह व्यापार में लिप्त महिलाएं घरों के अंदर ही रहती हैं।
2012 से शुरू हुई सामूहिक विवाह की पहल
वर्ष 2012 में विचर्टा समुदाय समर्थन मंच संस्था की संस्थापक मित्तल पटेल और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयासों से गांव में पहला सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया था। तब से लेकर अब तक कई परिवारों ने इस धंधे को छोड़ दिया है। बोरवेल और झीलों को पुनर्जीवित करने, कृषि भूमि को उपजाऊ बनाने और परिवारों को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने जैसे प्रयासों से लोगों को आय के नए साधन मिले हैं।
और पढ़े  मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना...
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव,अमेरिका ने अपने कर्मचारियों की यात्रा पर लगाई रोक, ईरान ने क्या चेतावनी दी?

    यमन के हूती समूह के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद सऊदी अरब में सुरक्षा को लेकर अमेरिका ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी मिशन ने सऊदी अरब में…