ऋषिकेश: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, भाई-बहन व आउटसोर्स कर्मचारी समेत 5 लोग गिरफ्तार

म्स के किच्छा में निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर में नियुक्ति के नाम पर पैसे लेने और फर्जीवाड़े संबंधी मामले में पुलिस ने भाई-बहन व एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एम्स के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर में आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े के आरोप में बीते बुधवार शाम को पुलिस ने भाई बहन और एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एम्स प्रशासन के अनुसार आरोपी फर्जी नियुक्तिपत्र के जरिये युवाओं से रकम वसूल रहे थे। आरोपियों के कब्जे से नर्सिंग ऑफिसर और एमटीएस पद के दो फर्जी नियुक्तिपत्र और दो लाख रुपये नकद बरामद होने का दावा किया गया है।

इस संबंध में एम्स के सहायक प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह ने सुब्रत बछाऊ (33) निवासी निर्मलनगर, थाना सितारगंज, ऊधमसिंह नगर, दीपना मंडल (22), निवासी शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, ऊधमसिंह नगर, दीपांशु मंडल निवासी निर्मल नगर, सितारगं, उधम सिंह नगर, गणेश (19) निवासी निवासी उल्धन बिसोटा, थाना नानकमत्ता, ऊधमसिंह नगर, तथा एम्स में आउटसोर्स कर्मचारी दीपक गुसाईं (33) निवासी गली नं.. 03, मीरा नगर, ऋषिकेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में सहायक प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया था कि उक्त सभी नियुक्ति के नाम पर लेनदेन कर रहे थे। दीपक से दो लाख नकद बरामद किए गए। शिकायत में यह भी बताया किया कि दीपक एम्स में आउट सोर्स के माध्यम से आयुष्मान योजना में कार्यरत है। प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। प्रभारी निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तारी आवश्यक पाए जाने पर बृहस्पतिवार अपरान्ह 03:20 बजे पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की विवेचना में नौकरी के नाम पर अन्य अभ्यर्थियों से धनराशि लिए जाने, फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने एवं उपलब्ध कराने, धनराशि के लेन-देन व प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी गहनता से जांच की जा रही है।
और पढ़े  यमुनोत्री धाम: राम मंदिर के पास खतरा बरकरार, खोखले हिस्से से जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं श्रद्धालु
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…