Uttarakhand Vidhanshabha Election 2022 : कांग्रेस ने किया भाजपा पर प्रहार, पूर्व सीएम हरीश रावत की फोटो से छेड़खानी पर कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग ।।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर फेसबुक व ट्विटर पर डालने पर कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है। इस संबंध में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की ओर से हरीश रावत की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शिकायती पत्र सौंपा।पत्र में उन्होंने कहा कि तीन फरवरी को भाजपा नेता तेजेंद्र बग्गा ने अपने सोशल मीडिया के ट्विटर हेंडिल पर और फेसबुक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत एवं अन्य नेताओं के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर न केवल आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन किया है, बल्कि राज्य के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास किया है। तेजेंद्र बग्गा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्टों से कुत्सित भावना से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास भी किया है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से संबंधित ट्विटर हेंडल व फेसबुक को ब्लाॅक करने के साथ आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के आदेश देने की मांग की है।

और पढ़े  उत्तराखंड: चुनाव से पहले फौजी फैक्टर पर फोकस, वन रैंक वन पेंशन से सैनिक कल्याण को बनाया हथियार
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…