जापान के आइची नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 का आधिकारिक आगाज 19 सितंबर यानी आज से होगा। चार साल में एक बार होने वाले इस बहु-खेल आयोजन में 43 खेलों में 469 पदकों के लिए मुकाबले होंगे। प्रतियोगिताएं 54 स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। हालांकि, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट और मॉडर्न पेंटाथलॉन जैसे कुछ खेलों के मुकाबले 10 सितंबर से ही शुरू हो चुके हैं।
एशियन गेम्स 2026 का आधिकारिक उद्घाटन समारोह 19 सितंबर को होगा। वहीं पूरे आयोजन का समापन चार अक्तूबर को निर्धारित है। हालांकि, कुछ खेलों की प्रतियोगिताएं उद्घाटन समारोह से पहले ही शुरू हो चुकी हैं। बास्केटबॉल 10 सितंबर से शुरू हो चुका है, वहीं फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट और मॉडर्न पेंटाथलॉन जैसे खेलों के मुकाबले भी शुरू हो गए हैं। यानी उद्घाटन समारोह से पहले भी कुछ खेलों में एथलीट प्रतिस्पर्धा करते नजर आ रहे हैं।
भारत में दर्शकों के लिए उद्घाटन समारोह का समय भी महत्वपूर्ण है। जापान में होने वाले उद्घाटन समारोह का भारतीय समयानुसार आयोजन 19 सितंबर को दोपहर 2:30 (ढाई) बजे से शाम 4:30 (साढ़े चार) बजे तक होगा। उद्घाटन समारोह का आयोजन पालोमा मिजुहो स्टेडियम में किया जाएगा। इसके बाद चार अक्तूबर तक अलग-अलग खेलों में पदकों के लिए मुकाबले जारी रहेंगे।
- इस बार एशियन गेम्स में कुल 43 खेल शामिल हैं। यह संख्या पिछले हांगझोउ एशियन गेम्स की तुलना में 12 कम है। इस संस्करण में कुछ खेल पहली बार एशियन गेम्स का हिस्सा बन रहे हैं। इनमें फ्रीस्टाइल बीएमएक्स, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, पैडल, सर्फिंग, टेकबॉल और वर्चुअल ताइक्वांडो शामिल हैं।
- भारत के खिलाड़ी 36 खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय दल में सबसे ज्यादा खिलाड़ी एथलेटिक्स में हैं। एथलेटिक्स के लिए 73 खिलाड़ियों का नाम सामने आया है। इसके बाद शूटिंग में 30, रोइंग में 22, सेपक टकरॉ में 21 तथा बैडमिंटन और फेंसिंग में 20-20 खिलाड़ी हैं। कुश्ती में भारत के 16 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
- हॉकी, क्रिकेट और कबड्डी जैसे खेलों में भारत की पुरुष और महिला टीमें भी उतरेंगी। इस तरह भारत का अभियान कई अलग-अलग खेलों में फैला हुआ होगा और अलग-अलग दिनों में भारतीय खिलाड़ियों के पास पदक जीतने के मौके होंगे।
7. एशियन गेम्स 2026 को लाइव कहां देख सकते हैं?
- भारत में एशियन गेम्स 2026 का टेलीविजन प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव वेबसाइट और एप पर उपलब्ध होगी।
- ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समयानुसार 19 सितंबर को दोपहर 2:30 (ढाई) बजे से होगी और करीब शाम 4:30 (साढ़े चार) बजे तक जारी रहेगी।
- समय का ध्यान रखना इसलिए भी जरूरी होगा क्योंकि जापान भारत से 3.5 घंटे आगे है और खेलों की शुरुआत के बाद कई मुकाबले भारतीय समयानुसार तड़के सुबह से ही शुरू हो जाएंगे।
8. उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक कौन होंगे?
- एशियन गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक के रूप में मनु भाकर और तजिंदरपाल सिंह तूर नजर आएंगे।
- मनु भाकर दो ओलंपिक पदक जीत चुकी हैं और इस बार एशियन गेम्स में 10 मीटर और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
- वहीं तजिंदरपाल सिंह तूर एशियन गेम्स के मौजूदा शॉटपुट चैंपियन हैं। वह इस बार लगातार तीसरा एशियन गेम्स स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।







