T20 में अफगानिस्तान की सबसे बड़ी हार: भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर पर ढेर

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान की टी20 में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार है।

अफगानिस्तान की बड़ी हार
अफगानिस्तान की इससे पहले टी20 में सबसे बड़ी हार इंग्लैंड के खिलाफ आई थी। 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान को 116 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को 104 रनों से हार मिली थी। अफगानिस्तान भारत के खिलाफ टी20 में अपने न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुआ है। इससे पहले टीम इंडिया के खिलाफ टी20 में उसने 2022 में आठ विकेट पर 111 रन बनाए थे जो उसका न्यूनतम स्कोर था।

अफगानिस्तान की टी20 में सबसे बड़ी हार (रनों के आधार पर)

हार का अंतर बनाम स्थान वर्ष
127 रन भारत दिल्ली 2026
116 रन इंग्लैंड कोलंबो 2012
104 रन वेस्टइंडीज ग्रॉस इस्लेट 2024
101 रन भारत दुबई 2022
75 रन पाकिस्तान शारजाह 2025

टी20 में सर्वाधिक बार 100+ रनों से जीत दर्ज करने वाली टीम
भारतीय टीम ने टी20 में 10वीं बार 100 या इससे अधिक रनों से जीत दर्ज की है। भारतीय टीम सर्वाधिक बार ऐसा करने वाली संयुक्त रूप से नंबर एक टीम बन गई है। भारत के साथ ही कनाडा ने भी टी20 में 10 बार 100+ रनों के अंतर से जीत दर्ज की है।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम
विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अफगानिस्तान के लिए सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। अफगानिस्तान के लिए कप्तान इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 25 रन बनाए, जबकि अजमातुल्लाह ओमरजई ने 17, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 15 और नूर उल रहमान ने 11 रन बनाए। भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, अक्षर पटेल को दो विकेट मिले, जबकि जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।
और पढ़े  भारत vs अफगानिस्तान: क्या पहले टी20 में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी?
  • Related Posts

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी20 में भी नहीं चुने गए हार्दिक, वैभव जगह बनाने में रहे सफल, पंत को शेष भारत की कमान

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज और ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का भी एलान कर दिया है। वहीं, इस महीने होने वाले…

    वनडे टीम घोषित: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे रोहित-कोहली, केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंत का पत्ता कटा

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का एलान कर दिया है। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने…