उत्तराखंड: जनगणना के दूसरे चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण पूरा, 16 से 30 नवंबर तक रहेगी स्वगणना की सुविधा

नगणना-2027 के दूसरे चरण में एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके सफल संचालन के लिए देहरादून नगर निगम सभागार में चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों और संबंधित कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को पूरा कर लिया गया।

जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को जनगणना कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है और करीब 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की सुविधा रहेगी।
अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए, जिससे घर-घर जाकर गणना का कार्य सुगमता से हो सके। प्रशिक्षण में 23 चार्ज अधिकारी, 23 सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक और अन्य कार्मिक शामिल हुए। अधिकारियों ने जनगणना की प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।
और पढ़े  हरिद्वार: राम मंदिर, अयोध्या के संतों को पांच कार्यक्षेत्रों में मिलेगा पूर्ण अधिकार, नई धार्मिक समिति गठित
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…