हरिद्वार- रुड़की में कार्रवाई: व्यापारिक प्रतिष्ठानों के 3 ठिकानों पर GST की टीम का छापा, 38 लाख जमा

जीएसटी में गड़बड़ी की आशंका पर राज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार और रुड़की में पांच प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। खरीद-बिक्री के दस्तावेजों और मौके पर मौजूद स्टॉक का मिलान किया गया। जांच में अभिलेखों और स्टॉक में अंतर मिलने पर विभाग ने दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए। पांचों स्थानों से 38.90 लाख टैक्स वसूल किया गया।

जानकारी के मुताबिक, विशेष अनुसंधान शाखा, सचल दल और ऑडिट इकाई के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की शाम रानीपुर मोड़ स्थित बीकानेर, शिवालिक नगर स्थित बीकानेर और सेठी बेकर्स और रुड़की के मिल्क बार और बीकानेर प्रतिष्ठान पर पहुंचकर जांच की।
अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध सामान का सत्यापन किया। खरीद-बिक्री के बिलों की जांच की। इसके बाद रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक और आईटीसी से संबंधित आंकड़ों का मिलान किया गया। विभाग के अनुसार जांच में कई स्तर पर विसंगतियां सामने आईं। टीम ने जीएसटी से जुड़े जरूरी अभिलेख और डिजिटल रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में लिए हैं।
उपायुक्त कुलदीप के मुताबिक, प्रारंभिक आकलन के आधार पर पांचों प्रतिष्ठानों से 38.90 लाख रुपये की देनदारी निर्धारित हुई। कार्रवाई के दौरान ही संबंधित कारोबारियों ने पूरी रकम जमा करा दी। इस दौरान उपायुक्त धर्मवीर सैनी, अर्शीत, नितिन, नीतीश, विनोद आर्य, कुलदीप सिंह समेत विशेष अनुसंधान शाखा, सचल दल और ऑडिट इकाई के अधिकारी शामिल रहे।
और पढ़े  आज से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण- भूस्खलन बन रहा चुनौती, केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, हेली सेवा शुरू
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…