मसूरी हादसा: गज्जी बैंड के पास सड़क से नीचे खाई की तरफ गिरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, 5 युवक थे सवार

सूरी में देर शाम हादसा हो गया। आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि गज्जी बैंड के समीप एक स्कॉर्पियो-एन वाहन संख्या UP14GH-0248 अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चला गया है। वाहन में पांच लोग सवार बताए गए।

सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और फायर सर्विस कर्मियों के प्रयास से वाहन में फंसे सभी पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
वाहन में सवार लोगों की पहचान उज्जवल त्यागी (19), पुत्र ओम त्यागी, निवासी ग्राम मझोला, गाजियाबाद, चिराग त्यागी, पुत्र शिव कुमार त्यागी, निवासी ग्राम मझोला, गाजियाबाद, अभिषेक त्यागी, पुत्र ओम राज त्यागी, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर, यश त्यागी (20), पुत्र अमित त्यागी, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर और हनी त्यागी (20), पुत्र संजीव त्यागी, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।
सभी पांचों को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय, मसूरी भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कोतवाली मसूरी पुलिस एवं फायर सर्विस टीम द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्यवाही पूरी की गई। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।
और पढ़े  देहरादून: सॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर भेजा लिंक खोला, बैंक खाते से उड़ गए 1.11 लाख रुपये, सावधानी आपके लिए जरूरी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…