हरिद्वार: CM की फटकार आई काम, गीता के घर नल से पहुंचा जल, हेल्पलाइन पर आई शिकायत पर एक्शन

मुख्यमंत्री धामी की सख्ती के बाद हरिद्वार के शिकारपुर लंढौरा में एक शिकायतकर्ता के घर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी। उन्होंने शिकायतकर्ता गीता से वार्ता कर अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पानी पहुंचाने का निर्देश दिए था। सीएम के सख्त तेवर ने न केवल गीता की समस्या दूर कराई बल्कि पूरे गांव को नल से जल मिलने लगा।

बता दें कि प्रत्येक सोमवार को सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा जिला और राज्य स्तर पर की जा रही है। 14 सितंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी सभी जिलाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक कर शिकायतों की समीक्षा की थी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मंगलवार को शिकारपुर लंढौरा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गीता के आवास पर पहुंचकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया।

पेयजल आपूर्ति सुचारू होने पर जताया आभार
पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी कॉलोनी में अस्थायी रूप से पानी दिए जा रहा था। पेयजल लाइन में कम दबाव के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद कॉलोनी में बनी नई पानी की टंकी से आपूर्ति शुरू की गई। शिकायतकर्ता और अन्य कॉलोनीवासियों को समीक्षा के बाद सोमवार शाम से ही नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी गई।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि गीता के आवास सहित पूरी कॉलोनी में पानी की आपूर्ति सुचारू है। उन्होंने कॉलोनीवासियों की पानी की टंकियों में भी पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की। पेयजल आपूर्ति सुचारू होने पर गीता और कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
शिकारपुर लंढौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक कॉलोनी विकसित की गई है। यहां के निवासियों को पहले अस्थायी पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा था। पानी के कम दबाव के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। नई पानी की टंकी से आपूर्ति शुरू होने के बाद यह पुरानी समस्या हल हो गई है। इसी पूरी रिपोर्ट तैयार कर शिकायत का निस्तारण भी कराया गया। – डॉ. ललित नारायण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार
और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…