घनसाली: बारिश के बाद दर्दनाक हादसा, खेलते समय तेज बहाव में बहा सात साल का बच्चा, 1 किमी दूर मिला शव

मंगलवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद तहसील घनसाली क्षेत्र के ग्राम दोणी में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास खेलते समय सात वर्षीय बच्चा तेज पानी के बहाव में बह गया।  आज बुधवार सुबह करीब  घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।

बताया गया कि आरव पुत्र अरविंद, उम्र सात वर्ष, निवासी ग्राम दोणी, घनसाली मंगलवार देर शाम गांव के पास गदेरे में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बढ़े पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से वह बह गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना घनसाली पुलिस और एसडीआरएफ घनसाली की टीम ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। देर रात तक बच्चे की तलाश की गई। बुधवार सुबह भी अभियान जारी रखा गया।

थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी से बालक का शव बरामद कर लिया गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार बच्चे के शव को सीएचसी बेलेश्वर ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद ग्राम दोणी में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
  • Related Posts

    उत्तराखंड: यूकेएसएसएससी, वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती का मौका, आयोग ने जारी किया विज्ञापन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 22 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया…

    देहरादून: होमस्टे संचालकों को मिलेगा इको-फ्लावर बैज,पर्यटन विभाग की पहल, 10 मानकों पर परखी जाएगी ग्रीन मान्यता

    उत्तराखंड में सतत और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) संचालकों को ग्रीन मान्यता दिलाने की नई पहल की…