चंपावत देवीधुरा : 21 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन.

Spread the love

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से आरसेटी द्वारा चलाये जा रहे 21 दिवसीय प्रशिक्षण का रविवार को समापन हो गया। इस 21 दिन के प्रशिक्षण में महिलाओं ने कई प्रकार के प्रोजेक्ट बनाए । समापन के अवसर पर आरसेटी के डायरेक्टर आरपी टम्टा ने बताया कि आरसेटी द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए समय समय पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाते है,ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके,साथ ही महिलाएं अपने परिवार के जीवन स्तर की गुणवत्ता में सुधार ला सकें।उन्होंने बताया कि आरसेटी द्वारा चलाये जा रहे इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 21 दिन का सिलाई-बुनाई से जुड़े कार्यो का प्रशिक्षण दिया गया।उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस प्रशिक्षण के बाद सभी महिलाएं स्वरोजगार कर खुद को सक्षम बनाएंगी।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- वीरभद्र मंदिर परिसर में खोदाई के दौरान हैरत में पड़े लोग,मिलीं नक्काशी वाली मूर्तियां
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *