उत्तराखंड मौसम- मानसून की धीमी हुई रफ्तार, चढ़ने लगा पारा, कल बारिश का येलो अलर्ट

त्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। दिन भर चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना भी हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

मंगलवार को सुबह से चटक धूप खिली और भगवान भाष्कर ने तेवर दिखाए। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते सोमवार तक सामान्य रहा अधिकतम तापमान मंगलवार को दो डिग्री इजाफे के साथ 31.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री के साथ सामान्य रहा। हालांकि पर्वतीय इलाकों का तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किया गया।
हवाएं चलने और हल्की बारिश के चलते ठंड का अहसास हुआ। बारिश की बात करें तो सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक देहरादून में 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 16 सितंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य जिलों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 सितंबर तक प्रदेश भर में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि मानसून की विदाई के लिए अभी इंतजार करना होगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: डोईवाला से मैदान में उतरने की तैयारी में कर्नल कोठियाल, बोले-सैन्य बहुल होने के कारण इस सीट को चुना
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…