जरूरी खबर: यहां दो दिन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित, बढ़ेगी मुश्किल, प्लेटफार्म भी बदलेंगे

खनऊ रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य के दौरान ट्रैफिक और ओएचई ब्लाॅक की अवधि को आगे बढ़ाया गया है।  कार्य के चलते दो दिनों तक यहां ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। इस दौरान ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट और मार्ग परिवर्तन कर संचालित किया जाएगा। कुछ ट्रेनों के प्लेटफार्म भी परिवर्तित होंगे।

इनमें मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कार्य के चलते लखनऊ – बालामऊ – लखनऊ और लखनऊ – शाहजहांपुर – लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेनों को सोमवार और मंगलवार को आलमनगर में शार्ट टर्मिनेट कर यहीं से संचालित किया जाएगा।

 

पटना – जंक्शन जम्मूतवी एक्सप्रेस, योगनगरी – ऋषिकेश – प्रयागराज संगम – योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, देहरादून – बनारस – देहरादून एक्सप्रेस, नई दिल्ली – बनारस – नई दिल्ली एक्सप्रेस, बरौनी – अंबाला कैंट – बरौनी एक्सप्रेस, दानापुर – आनंद विहार टर्मिनल – दानापुर एक्सप्रेस, देहरादूून – हावड़ा – देहरादून एक्सप्रेस, टनकपुर – सिंगरौली – टनकपुर एक्सप्रेस, हावड़ा – देहरादून – हावड़ा एक्सप्रेस, शक्तिनगर – टनकपुर – शक्तिनगर एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम – बरेली – प्रयागराज संगम एक्सप्रेस और सहारनपुर – प्रयागराज संगम – सहारनपुर एक्सप्रेस ट्रेन मार्ग परिवर्तन कर उतरतिया – ट्रांसपोर्टनगर – आलमनगर के रास्ते चलाया जाएगा।

और पढ़े  श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…