मोटाहल्दू: 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

*विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस की कवायद जारी, 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार*

आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवम शांतिपूर्ण माहौल में पूर्ण कराए जाने के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा बैरियर पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। आज इसी क्रम में दिनांक 03.02.2022 को अवैध नशे के विरुद्ध *श्री शांतनु पराशर क्षेत्राधिकारी लालकुआ* के निर्देशन में *चौकी प्रभारी हल्दुचौड़ जगदीप सिंह नेगी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त फारुख अली पुत्र खुदा बक्श पदमपुर देवलिया लालकुआं को *70 लीटर लगभग 135 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ मोटाहल्दू गौला गेट के पास से गिरफ्तार किया गया*। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में *धारा 60 आबकारी अधिनियम* में मुकदमा दर्ज किया गया है।

*पुलिस टीम*
1–उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी
2–का0 गोविंद सिंह
3–का0 रमेश नाथ

और पढ़े  चमोली में हादसा: बदरीनाथ धाम से लौट रही गुजरात के यात्रियों की बस के हुए ब्रेक फेल, नदी की तरफ लटकी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…