मोटाहल्दू: हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने घंटी चोरों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए, घण्टी चोर को पकड़ लिया है, जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चोर को जेल भेज दिया है।
विदित हो कि दिनांक 2 फरवरी को वादिनी दिनेश जोशी निवासी बच्चिधर्मा हल्दूचौड़ द्वारा थाना लालकुआ में तहरीर देकर दिनांक 1 फरवरी की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर में घुसकर घंटियां और नल की टोंटियां चुराने बावत तहरीर सौंपी थी जिस संबंध में थाना लालकुआ में fir-41/22 us 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया। अभियोग के अनावरण एवम माल मुल्जिमान गिरफ्तारी हेतु की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी लालकुआ के दिशा निर्देशन में टीम का गठन किया गया। इस दौरान पतारसी सुरागरसी एवम मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित एक अभियुक्त मनोज शर्मा को मय माल मुल्जिमान के शत प्रतिशत बरामदगी करते हुए। पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर गुमटी हल्दूचौड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी एसआई जगदीप सिंह नेगी, महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्य, कांस्टेबल गोविंद सिंह, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: दिवाली के पहले दीयों से जगमगाएगा लखपति दीदियों का घर, सोशल मीडिया पर सेल्फी डालेंगी महिलाएं
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…