बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को दी गई है। रवि परमार के छुट्टी पर जाने के बाद सरकार ने बीपीएससी की कमान हरजोत कौर बम्हरा को सौंपी है। वह 1992 बैच की बिहार कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं।
पति भी हैं आईएएस अधिकारी
हरजोत कौर बम्हरा के पति दीपक कुमार सिंह भी बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह भी 1992 बैच के आईएएस अफसर हैं।
इस तरह हरजोत कौर बम्हरा का प्रशासनिक करियर बिहार सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों और जिम्मेदारियों से जुड़ा रहा है। अब उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग की कमान सौंपी गई है।






