वारदात और गैंगवार: जिम ट्रेनर पर गोलियां बरसाने के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल, खुल रही हैं रंजिश की कड़ियां

क्षिण दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर जिम कुमार की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वारदात के पीछे पुरानी गैंगवार और रंजिश की कड़ियां सामने आ रही हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या में जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया, वह दिल्ली नंबर की है और संगम विहार थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज है। वारदात के बाद आरोपी फरीदाबाद-गुरुग्राम रूट से फरीदाबाद की ओर भागे। पुलिस अब इस पूरे रूट पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

जांच अधिकारियों के अनुसार, इस हत्याकांड की कड़ी सीडीआर चौक पर हुई अरुण लोहिया की हत्या से भी जुड़ती नजर आ रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दीपक और अरुण कभी करीबी दोस्त थे, लेकिन इलाके में उगाही को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों के बीच दुश्मनी हो गई। अरुण की हत्या के बाद दीपक जेल चला गया, जबकि उसका भाई अंकित दुबई चला गया। पुलिस को आशंका है कि अंकित ने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए विदेश में बैठे गैंगस्टरों से संपर्क किया और ट्रेनर की हत्या की साजिश में उसकी भूमिका हो सकती है।
चिता पर कसम, फिर रतनलाल की हत्या: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अरुण के मामा और फरीदाबाद निवासी कमल ने उसकी चिता पर हत्या का बदला लेने की कसम खाई थी। बाद में दीपक के पिता रतनलाल की हत्या के मामले में कमल गिरफ्तार हुआ और फिलहाल जेल में है। जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या जेल में रहते हुए कमल ने इस वारदात की साजिश रची या किसी के जरिए इसे अंजाम दिलाया।
एनसीआर के गैंग नेटवर्क पर नजर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कमल के फरीदाबाद के गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया से संबंध होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के रणदीप भाटी गिरोह से जुड़े होने के पहलू की भी जांच की जा रही है। आरोपियों का फरीदाबाद की ओर भागना भी पुलिस की जांच का अहम बिंदु है।
पड़ोसी चला रहा था बाइक
जांच में मृतक के पड़ोसी अंकुश की भूमिका सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय अंकुश मोटरसाइकिल चला रहा था और पीछे बैठे शूटर ने जिम ट्रेनर पर गोली चलाई। पुलिस उसकी भूमिका के साथ-साथ पैसे के लालच में वारदात में शामिल होने की आशंका की भी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को यह वारदात अचानक हुई घटना के बजाय रेकी और साजिश के बाद अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली है।
और पढ़े  स्कूल की छुट्टी: ब्रिक्स सम्मेलन के चलते 11 सितंबर को दिल्ली के विद्यालय बंद
  • Related Posts

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…

    PM मोदी के नाम कितने कीर्तिमान, उपलब्धियां क्या, नेहरू-इंदिरा के कौन से रिकॉर्ड अभी दूर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। केंद्र की सत्ता में रहते हुए यह उनका 13वां जन्मदिन है। गुरुवार सुबह से ही उन्हें देश-विदेश से बधाई मिलने…