नगालैंड: तुएनसांग में 3 दिन में 10 लोगों की मौत से हड़कंप, राज्यव्यापी चेतावनी जारी, पुलिस और क्या बोली?

राबबंदी वाले राज्य’ नगालैंड के तुएनसांग में मिलावटी शराब के सेवन से 10 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार के आबकारी एवं निषेध विभाग ने अज्ञात या संदिग्ध स्रोत की शराब के सेवन के खिलाफ राज्यव्यापी चेतावनी जारी की है। तुएनसांग पुलिस के मुताबिक मौत 10 से 12 सितंबर के बीच हुई है। मरने वाले लोगों में से नौ लोगों का शराब के सेवन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध था। पुलिस के मुताबिक मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, मौत की निर्णायक वजह सामने नहीं आई है।

क्या मृतकों की संख्या बढ़ सकती है?
नगालैंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रूपिन शर्मा ने बताया कि पीड़ितों की मौत मिलावटी शराब के सेवन से हुई। पुलिस के अनुसार, एक अन्य व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली और इस मामले की अलग से जांच की जा रही है। स्थानीय निवासियों के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ मौतें दर्ज ही नहीं हुई हैं, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक पुलिस की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12 सितंबर को पुलिस को लोगों की मौत की सूचना मिली।
सेहत खराब होने पर क्या बोले पीड़ित?
पुलिस ने बताया कि तुएनसांग सिविल अस्पताल में भर्ती लोगों की लगातार हो रही मौतों की जानकारी मिलने के बाद जांच की गई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अधिकतर मामलों में मृतकों ने धुंधली दृष्टि, गंभीर सिरदर्द, चक्कर आना, मिचली और उल्टी जैसी शिकायतें कीं। इन लोगों ने बताया कि तबीयत खराब होने से पहले इन्होंने शराब का सेवन किया था। ऐसे में मिलावटी शराब का सेवन मौतों का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस के मुताबिक मौत की वजह का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।
पुलिस की जांच से पहले ही मृतकों का अंतिम संस्कार?
नगालैंड पुलिस के मुताबिक, अधिकतर मामलों में पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका क्योंकि पुलिस की जांच और मौतों के पैटर्न की पड़ताल से पहले ही शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा चुका था। तुएनसांग में तीन दिन में 10 मौतों की वजह और शराब सेवन के बाद पैदा हुई परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस शराब का सेवन किया गया उसके स्रोत और प्रकृति की पहचान के लिए गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या कोई व्यक्ति विशेष इस घटना का जिम्मेदार है? मरने वालों में से तीन एक ही परिवार के सदस्य थे, जिनके घर से कुछ मृतकों ने कथित तौर पर शराब खरीदी थी।
और पढ़े  राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून: जयपुर-भरतपुर समेत 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 15 सितंबर तक रहेगा दौर
  • Related Posts

    किशाऊ बांध: 579 करोड़ खर्च कर 836.39 क्यूसेक पानी लेगा हरियाणा, अमित शाह की मौजूदगी में आज परियोजना पर समझौता

    किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर मंगलवार को छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। इससे हरियाणा को सिंचाई के लिए 836.39 क्यूसेक पानी मिलेगा। इस परियोजना के…

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…