राजस्थान नगर निकाय चुनाव- BJP की जीत पर पीएम मोदी बोले- यह सत्य की विजय का प्रमाण

पीएम मोदी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर जनता का आभार जताया। उन्होंने इसे झूठ के सामने सत्य की विजय बताते हुए कहा कि जनादेश ने डबल इंजन सरकार की सुशासन और विकास की नीतियों पर जनता के भरोसे को फिर साबित किया है। मोदी ने विजयी प्रत्याशियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।

संबंधित मतदाता ही डाल सकेंगे दोबारा वोट

पुनर्मतदान में केवल उन्हीं मतदाताओं को मतदान का अधिकार होगा, जिनके नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज हैं। मूल मतदान के दौरान लगाई गई स्याही हटाने के बाद मतदाताओं की अंगुली पर दोबारा स्याही लगाई जाएगी। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
309 स्थानीय निकायों में भाजपा को 86 में स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि कांग्रेस 46 निकायों में बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रही। बाकी 177 निकायों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला। इनमें भाजपा 96 निकायों में कांग्रेस से आगे है, जबकि कांग्रेस 69 में आगे है। 12 निकायों में दोनों दल बराबरी पर हैं।

16 सितंबर को 10 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान

राजस्थान नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के 10 मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित इन केंद्रों की मतगणना 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से निर्धारित स्थान पर कराई जाएगी।

और पढ़े  9/11 आतंकी हमले की बरसी: ट्विन टावर से वॉर ऑन टेरर तक, अमेरिका को मिले जख्म और साजिशों की 25 साल पुरानी कहानी?

ईवीएम खराबी से चार निकायों में चुनाव अटके

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के बीच ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम समेत सुकेत नगरपालिका के कुछ बूथों के परिणाम अटक गए। नतीजे पूरी तरह घोषित नहीं होने से राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चार निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव स्थगित कर दिए।

नतीजों पर सीएम भजनलाल का बयान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगरीय चुनावों में भाजपा की जीत को कार्यकर्ताओं के परिश्रम और सरकार के कामकाज का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनावों में भी भाजपा की जीत का दावा किया।

कोटा की दो सीटों पर नतीजे अटके

कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा ने 55 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, जबकि कांग्रेस को 39 और निर्दलीयों को चार सीटें मिली हैं। वार्ड 20 और 87 में ईवीएम में खराबी के कारण परिणाम अटक गए हैं।

सीकर में नतीजे जारी होने के बाद पथराव

सीकर में नगर निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सीकर में विवाद हो गया। वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव होने की सूचना है। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है।

और पढ़े  ब्रिक्स समिट- गौतम अदाणी से मिले दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा

जोधपुर में मतगणना के दौरान खराब हुई ईवीएम

जोधपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान वार्ड संख्या 50 की एक ईवीएम खराब हो गई। भाग संख्या 338 की इस ईवीएम से वोटों की गिनती नहीं हो पाई है। ईवीएम में कुल 717 वोट दर्ज हैं।
ईवीएम में खराबी के चलते इस वार्ड का अंतिम परिणाम अटक गया है। फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी 57 मतों से आगे चल रहे हैं। इंजीनियरों की टीम ईवीएम को चालू करने का प्रयास कर रही है। वहीं, नगर निगम चुनाव की अब तक की स्थिति में भाजपा 44 और कांग्रेस 44 के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

बीकानेर में कांग्रेस जीती

बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 10 साल बाद शानदार वापसी करते हुए 79 में से 42 वार्ड जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई, जबकि 11 निर्दलीय और एक रालोपा प्रत्याशी विजयी रहा। कांग्रेस के अनिल कल्ला ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पारीक को हराया दिया। वहीं, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित को भी हार का सामना करना पड़ा।

भीलवाड़ा में भाजपा जीती

भीलवाड़ा में नगर निगम गठित होने के बाद हुए पहले चुनाव में सभी 70 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। भाजपा ने 45 वार्डों में जीत दर्ज कर नगर निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को 10 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 15 वार्डों में जीत मिली है।

  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…