राजस्थान निकाय चुनाव- BJP की जीत पर PM मोदी बोले- यह सत्य की विजय का प्रमाण

पीएम मोदी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर जनता का आभार जताया। उन्होंने इसे झूठ के सामने सत्य की विजय बताते हुए कहा कि जनादेश ने डबल इंजन सरकार की सुशासन और विकास की नीतियों पर जनता के भरोसे को फिर साबित किया है। मोदी ने विजयी प्रत्याशियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।

 

 

संबंधित मतदाता ही डाल सकेंगे दोबारा वोट

पुनर्मतदान में केवल उन्हीं मतदाताओं को मतदान का अधिकार होगा, जिनके नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज हैं। मूल मतदान के दौरान लगाई गई स्याही हटाने के बाद मतदाताओं की अंगुली पर दोबारा स्याही लगाई जाएगी। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
309 स्थानीय निकायों में भाजपा को 86 में स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि कांग्रेस 46 निकायों में बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रही। बाकी 177 निकायों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला। इनमें भाजपा 96 निकायों में कांग्रेस से आगे है, जबकि कांग्रेस 69 में आगे है। 12 निकायों में दोनों दल बराबरी पर हैं।

16 सितंबर को 10 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान

राजस्थान नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के 10 मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित इन केंद्रों की मतगणना 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से निर्धारित स्थान पर कराई जाएगी।

और पढ़े  बच्चों की पढ़ाई सुधारने का क्या है आसान फॉर्मूला?: विशेषज्ञों ने बताए 30 उपाय, छोटे समूह पर जोर

ईवीएम खराबी से चार निकायों में चुनाव अटके

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के बीच ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम समेत सुकेत नगरपालिका के कुछ बूथों के परिणाम अटक गए। नतीजे पूरी तरह घोषित नहीं होने से राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चार निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव स्थगित कर दिए।

नतीजों पर सीएम भजनलाल का बयान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगरीय चुनावों में भाजपा की जीत को कार्यकर्ताओं के परिश्रम और सरकार के कामकाज का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनावों में भी भाजपा की जीत का दावा किया।

कोटा की दो सीटों पर नतीजे अटके

कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा ने 55 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, जबकि कांग्रेस को 39 और निर्दलीयों को चार सीटें मिली हैं। वार्ड 20 और 87 में ईवीएम में खराबी के कारण परिणाम अटक गए हैं।

  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…