ब्रिक्स समिट- संयुक्त राष्ट्र ने पीएम मोदी के यूएनएससी सुधार के आह्वान का किया समर्थन, क्या कहा?

भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अब सभी विदेशी राष्ट्राध्यक्षों का आगमन हो चुका है। सारे विदेशी राष्ट्राध्यक्ष बैठक में शामिल होने के लिए भारत मंडपम पहुंचने के साथ ही पीएम मोदी बैठक का संबोधन खत्म हो चुका है।

 

संयुक्त राष्ट्र ने पीएम मोदी के यूएनएससी सुधार के आह्वान का किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार को अब और टाला नहीं जा सकता। दुजारिक ने कहा कि पांच स्थायी सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद की मौजूदा संरचना 21वीं सदी की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित नहीं करती और संयुक्त राष्ट्र को 2026 की दुनिया के अनुरूप खुद को ढालना होगा।

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की शुरुआती टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए दुजारिक ने कहा कि सुरक्षा परिषद और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की बुनियादी जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि यूएनएससी में सुधार को अब और स्थगित नहीं किया जा सकता।

दुजारिक ने एएनआई से कहा, ‘अगर आप सुनें कि महासचिव पद संभालने के बाद से क्या कहते आ रहे हैं और सच कहें तो उनसे पहले के महासचिव भी यही कहते रहे हैं कि सुरक्षा परिषद में सुधार की बुनियादी जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र की शांति और सुरक्षा व्यवस्था का केंद्र सुरक्षा परिषद है।’

उन्होंने कहा, ‘आज सुरक्षा परिषद जिस तरह पांच स्थायी सदस्यों के साथ बनी हुई है, वह 21वीं सदी की वास्तविकता को प्रतिबिंबित नहीं करती। चाहे सुरक्षा परिषद हो, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान हों या अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं, उन्हें 1945 की नहीं बल्कि 2026 की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करना चाहिए। अब समय आ गया है कि हम इस संगठन को दुनिया की वास्तविकताओं के अनुरूप ढालें, ताकि यह वास्तव में अधिक प्रतिनिधित्व वाला और प्रभावी बन सके।’

और पढ़े  ब्रिक्स सम्मेलन 2026: गंभीर अंदाज छोड़ हंसे जिनपिंग, स्वागत के दौरान PM मोदी ने सिर्फ इस नेता को लगाया गले

 

 

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: रात्रिभोज के मेन्यू में क्या-क्या शामिल?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए यहां रात्रिभोज का आयोजन किया है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का मेन्यू

स्टार्टर
खंडवी मिल-फॉय
भाप में पकाए गए बेसन के रोल, जिन्हें राई, नारियल और करी पत्ते से तड़का दिया गया है। इसे केसर आम, माइक्रो-ग्रीन्स और दही की ड्रेसिंग के साथ परोसा जाएगा।

खुंब गलौटी
पैन पर हल्के से सेंके गए मुलायम मशरूम कबाब, पुदीने के मोती के साथ। इसे शीर्मल रोटी के ऊपर परोसा जाएगा।

डिनर
पनीर लबाबदार
मुलायम पनीर के टुकड़ों को प्याज और टमाटर की गाढ़ी मसालेदार ग्रेवी में पकाया गया है।

गुच्ची मार्मिक
हिमालयी गुच्ची मशरूम और मुलायम शतावरी को केसर, किशमिश और मामरा बादाम के साथ धीमी आंच पर पकाया गया है।

गाजर-फली पोरियल
गाजर और हरी फली को दक्षिण भारतीय सुगंधित मसालों में सेंककर, हाथ से निकाले गए शुद्ध नारियल तेल में पकाया गया है। इसके ऊपर ताजा कसा हुआ नारियल डाला गया है।

टमाटर बेल्ले सारू
तुअर दाल का हल्का शोरबा, जिसमें ताजे टमाटर और करी पत्ते का स्वाद मिलाया गया है।

बाजरा पुलाव
सुगंधित बासमती चावल और बाजरे को मसालों और मौसमी सुगंधित सामग्री के साथ पकाया गया है।

चुकंदर का रायता
ठंडा दही, चुकंदर और ताजी हरी जड़ी-बूटियों के साथ।

विभिन्न प्रकार की भारतीय रोटियां

मिठाई
पुरानी दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी
मौसमी फलों और हल्की फेंटी हुई क्रीम के साथ कुरकुरी मीठी जलेबी।

शहतूत फिरनी
दूध और चावल से धीमी आंच पर पकाई गई खीर जैसी मिठाई, जिसके ऊपर मीठे शहतूत और सोने की परत सजाई गई है

और पढ़े  ब्रिक्स सम्मेलन- दुनिया की 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व करते हैं ब्रिक्स देश: PM मोदी

भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी समेत ब्रिक्स के नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य वैश्विक नेता भारत मंडपम में पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए यहां रात्रिभोज का आयोजन किया है।

  • Related Posts

    दिल्ली: एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू

    एअर इंडिया के पूर्व पायलट दिल्ली के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में स्थित द ग्रैंड होटल के एक कमरे में बेहोश पाए गए। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 10 सितंबर को…

    ब्रिक्स के सफल सम्मेलन से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, दुनियाभर के मीडिया ने दी प्रतिक्रिया

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के साथ ही भारत वैश्विक कूटनीति के केंद्र में मजबूती से स्थापित हो गया है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की पश्चिम एशिया और कूटनीतिक मंचों पर मध्यस्थता…