वैश्विक स्तर पर दालें महंगी: भारतीय बाजारों पर बढ़ेगा दबाव, कम उपलब्धता से आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दालों के दाम मजबूत हुए हैं, जिससे भारत जैसे आयातक देशों के घरेलू बाजारों पर असर पड़ना शुरू हो गया है। वैश्विक स्तर पर आयात लागत बढ़ने और देश के भीतर कमजोर मानसून के चलते पैदावार घटने की आशंका ने बाजार की तस्वीर बदल दी है। आईग्रेन इंडिया के मुताबिक, ब्राजील से भारत आने वाली ग्रेड-1 उड़द की कीमत बढ़कर 960 डॉलर प्रति टन (950 डॉलर से 1 फीसदी ऊपर) हो गई है। म्यांमार एसक्यू का भाव भारत के लिए 965 डॉलर प्रति टन हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार: ऑस्ट्रेलिया से कनाडा तक, किस देश में कैसे हैं भाव?
ऑस्ट्रेलियाई चने के भाव बांग्लादेश, भारत, नेपाल और पाकिस्तान के लिए 25 डॉलर प्रति टन बढ़े हैं। ऑस्ट्रेलिया से भारत का भाव 685 डॉलर प्रति टन और तंजानिया से पाकिस्तान का भाव 9 फीसदी  उछलकर 700 डॉलर प्रति टन पहुंच गया है। मोजांबिक की गजरा तुअर भारत के लिए 7 फीसदी बढ़कर 760 डॉलर प्रति टन हो गई है। मलाविया रेड तुअर 675 डॉलर प्रति टन और म्यांमार लेमन-टाइप तुअर 3 फीसदी बढ़कर 895 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गई है। कनाडाई पीली मटर का भाव भारत के लिए 2 फीसदी बढ़कर 425 डॉलर प्रति टन हो गया है। वहीं कनाडाई मटर के लिए बांग्लादेश का भाव 5 फीसदी बढ़कर 485 डॉलर प्रति टन दर्ज हुआ है।

चावल निर्यात भाव एक साल के उच्चतम स्तर पर
भारतीय चावल के निर्यात भाव इस सप्ताह बढ़कर एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। 5 फीसदी टूटे हुए पारबॉइल्ड चावल का भाव बढ़कर 371-377 डॉलर प्रति टन हो गया, जो पिछले सप्ताह 369-375 डॉलर था। वहीं, 5 फीसदी टूटे सफेद चावल का भाव 368-373 डॉलर प्रति टन रहा।
और पढ़े  दिल्ली पीजी हादसा: बगल की कमजोर इमारत गिराने का काम शुरू, एक और गिरफ्तार
  • Related Posts

    ब्रिक्स समिट 2026: शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ चीनी राष्ट्रपति का विमान,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। सम्मेलन से इतर…

    AI से पूछा मानव विनाश कैसे करोगे: इन चार टूल्स के जवाबों ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता..

    क्या भविष्य में एआई बेकाबू होकर इंसानियत के वजूद को खत्म कर सकती है? इसी गंभीर चिंता के बीच बिजनेस इंसाइडर की टीम ने दुनिया के चार सबसे लोकप्रिय एआई…