मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन सकता है। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे भविष्य में आपको महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है। होटल कारोबार से जुड़े लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में बेहतर लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में अपनापन और तालमेल बढ़ेगा। वहीं संगीत के शौकीन लोगों के लिए कोई शानदार अवसर सामने आ सकता है।
वृषभ राशि –आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलने और सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के संकेत हैं। रास्ते में किसी बुजुर्ग की सहायता करने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को संतुष्टि मिलेगी। बच्चे किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपकी सलाह मांग सकते हैं। ऑफिस में काम के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी और आप समय पर अपने कार्य पूरे कर लेंगे। स्वास्थ्य भी सामान्य से अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। अचानक धन लाभ होने से आप अपनी जरूरत की कोई महत्वपूर्ण चीज खरीद सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। आपके विरोधी भी किसी मामले में आपकी सलाह लेने को मजबूर हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि की खुशखबरी उत्साह बढ़ाएगी।
कर्क राशि – आज का दिन आपको सिखाएगा कि जीत सिर्फ ताकत से नहीं, समझदारी से मिलती है। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं, लेकिन फैसले सोच-समझकर लें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में समर्पण दिखाई देगा। परिवार में थोड़ी सतर्कता जरूरी है, क्योंकि कोई लिया हुआ निर्णय बाद में खल सकता है।
सिंह राशि-आज आपके भीतर नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और घर की जरूरतों के लिए खरीदारी करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, इसलिए मेहनत में कमी न आने दें। शाम को किसी मित्र की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर पुराने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श करना पड़ सकता है।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि-आज का दिन सामान्य से बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। मकान, प्लॉट या दुकान खरीदने की आपकी पुरानी इच्छा पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ सकती है। संतान को अच्छी नौकरी मिलने की खबर घर में खुशी का माहौल बना देगी और आप जश्न मनाने की योजना बना सकते हैं। लंबे समय से परेशान कर रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या में राहत मिलने के संकेत हैं। ऑफिस से लौटने के बाद लंबे समय के बाद अपने पसंदीदा काम के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि-आज का दिन सामान्य होते हुए भी कई नए अनुभव लेकर आएगा। आपको अपनी भूमिका या जिम्मेदारियों में बदलाव महसूस हो सकता है। जिम ट्रेनर और फिटनेस से जुड़े लोगों के लिए काम के लिहाज से अच्छा समय रहेगा। आपके व्यावसायिक कौशल में निखार आएगा और पद या आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। जीवन में खुशी के नए कारण मिलेंगे। दिन अलग-अलग गतिविधियों में व्यस्त रहेगा, लेकिन आप अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कठिन से कठिन काम को भी पूरा करने में सफल होंगे।
मीन राशि – आज का दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। आपका मन रचनात्मक कार्यों की ओर आकर्षित होगा और इससे आपके अनुभव व कौशल में भी वृद्धि होगी। ऐसे प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित होंगे। कोई महत्वपूर्ण काम सफलतापूर्वक पूरा होने से मन हल्का और तनाव कम महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही नाराजगी समाप्त होगी और परिवार में फिर से खुशियां लौटेंगी।






