भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भीषण हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 की मौत

रमौर-पठानकोट हाईवे पर दिनका घार के पास बुधवार मध्यरात्रि एक बोलेरो टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रविंदर कुमार (39) पुत्र मचला राम निवासी भरमौर और विशाल कुमार (32) पुत्र करनैल सिंह निवासी गौसन, भरमौर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रविंदर कुमार बोलेरो टैक्सी नंबर एचपी-01सी-3250 में विशाल कुमार के साथ लाहल स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। मध्यरात्रि के बाद दोनों वाहन लेकर भरमौर लौट रहे थे। इसी दौरान दिनका घार के समीप वाहन, चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने और मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं होने पर परिजनों व परिचितों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान दिनका घार के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हालत में खाई में मिला। स्थानीय लोगों और अन्य की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों शव की परिजनों को सुपुर्दगी दी जाएगी।

और पढ़े  हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद, 59 ट्रांसफार्मर ठप, छह पेयजल योजनाएं प्रभावित, अब तक 438 लोगों की मौत
  • Related Posts

    हिमाचल: बिलासपुरी धाम की थाली 100 रुपये, तंदूरी चपाती 10 और तवा 7 रुपये, मीट-चिकन के भी रेट तय

    हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अब ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के मनमाने दाम वसूलने पर रोक लगेगी। जिला प्रशासन ने बिलासपुरी धाम की थाली से…

    हिमाचल: शिमला में दुष्कर्म-पॉक्सो केस में बड़ा फैसला, पति समेत सास-ससुर बरी, पीड़िता की उम्र पर उठे सवाल

    फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो/दुष्कर्म) शिमला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विवेक शर्मा की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अहम फैसला सुनाया है। अदालत…