उत्तरकाशी में मर्डर: मामूली कहासुनी के बाद बिगड़ी बात, भतीजे ने कुल्हाड़ी से वार कर चाचा को मार डाला

त्तरकाशी में मोरी प्रखंड की फतेपर्वत पट्टी के बरी गांव में  कहासुनी के बाद हुए विवाद में भतीजे ने कुल्हाड़ी से हमला कर चाचा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी है।

सोमवार सुबह बरी गांव निवासी करम चंद उर्फ गांधी की भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन से किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सुमन ने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे करम चंद की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सुमन फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर मोरी थाने के थानाध्यक्ष दीपक रावत टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़े  शिक्षक दिवस पर विशेष: स्कूल को दिलाया राष्ट्रीय सम्मान, धरती को दी हरियाली की सौगात, सतेंद्र सिंह अनोखी पहल
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…