उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों हो रही मानसूनी बारिश के फिलहाल थमने के संकेत हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ेगा। आगे एक सप्ताह तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी के अलावा कहीं भारी बारिश की संभावना नहीं है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। हालांकि इस दौरान पूर्वी यूपी और दक्षिणी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।






