कर्नाटक के PWD मंत्री जरकीहोली के ठिकानों पर ईडी की रेड: सांसद बेटी के परिसर भी खंगाले, कार्रवाई की वजह क्या?

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक जांच के सिलसिले में की जा रही है। जांच के दायरे में मंत्री की सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

मंत्री के बंगलूरू वाले ठिकाने पर भी तलाशी
अधिकारियों ने बताया कि करीब 18 परिसरों की तलाशी ली जा रही है। इनमें 64 वर्षीय मंत्री सतीश जारकीहोली का बंगलूरू के डॉलर्स कॉलोनी स्थित परिसर भी शामिल है। ईडी की टीम इन जगहों पर दस्तावेजों और अन्य संभावित सबूतों की जांच कर रही है। हालांकि, एजेंसी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

जांच के घेरे में सांसद बेटी प्रियंका के परिसर 
ईडी की कार्रवाई सतीश जारकीहोली की बेटी प्रियंका जारकीहोली तक भी पहुंची है। प्रियंका जारकीहोली चिक्कोडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उनके परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। फिलहाल मामले में ईडी की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
कार्रवाई की वजह क्या?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईडी ने यह कार्रवाई किस मामले में की है। अधिकारियों ने केवल इतना बताया है कि तलाशी एक जांच के तहत की जा रही है। जांच किस आरोप या लेनदेन से जुड़ी है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एजेंसी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
और पढ़े  इमरान खान: अभिनेता की याचिका पर इस दिन सुनवाई करेगा बॉम्बे HC, भारत छोड़ने का मिला था नोटिस
  • Related Posts

    एशियन पैरा गेम्स का समापन: मोना और निषाद ने लहराया तिरंगा, भारत के रिकॉर्ड प्रदर्शन पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

    जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 का शुक्रवार को समापन हो गया। नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह के साथ ही एक सप्ताह…

    ईरान के निशाने पर अमेरिकी राजनयिक: खुफिया रिपोर्ट में जारी की गई चेतावनी, क्या पश्चिम एशिया में बढ़ेगा टकराव?

    अमेरिकी खुफिया विभाग की एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि ईरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी राजनयिकों और अधिकारियों को निशाना बनाने की अपनी कोशिशों को काफी बढ़ा…