ऋषिकेश: मां ने छोड़ा साथ, जिंदगी की जंग हार गया नवजात, प्रसव के अगले ही दिन अस्पताल से चली गई थी महिला

मां की ममता नहीं मिली, चौथे दिन नवजात ने दम तोड़ा। उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में प्रसव के बाद एक महिला के अचानक अस्पताल से चले जाने का मामला सामने आया है। महिला के जाने के चौथे दिन बाद शनिवार को नवजात की मौत हो गई।

मामले में सामने आया कि प्रसव के अगले ही दिन महिला बिना अस्पताल प्रशासन को बताए वार्ड से निकल गई थी। मां के बिना अस्पताल में भर्ती नवजात ने चौथे दिन दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई लेकिन महिला की पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज अस्पताल में उपलब्ध नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बीते 1 सितंबर को प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला किसी व्यक्ति के साथ उप जिला चिकित्सालय पहुंची थी। अस्पताल में महिला की सामान्य डिलीवरी हुई और उसने लड़के को जन्म दिया।

बताया जा रहा है कि 3 सितंबर को महिला अस्पताल प्रशासन को बिना बताए बच्चे को छोड़ वार्ड से चली गई। इसके बाद बच्चे के लगातार रोने की आवाज सुनकर वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों के तीमारदारों ने इसकी जानकारी अस्पताल के काउंटर पर दी। सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
अस्पातल प्रशासन की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला ने अस्पताल में फर्जी नंबर लिखाया था। नंबर मेरठ के किसी व्यक्ति का है, जो महिला को नहीं जानता है।
– यशपाल सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक।

और पढ़े  अल्मोड़ा: घर में घुसा मलबा, मां-बेटी और बेटे की मौत, तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पहचान संबंधी दस्तावेज पूरे न होने पर किसी को उपचार के लिए मना नहीं किया जा सकता है। महिला प्रसव पीड़ा में थी, इसलिए उसे तत्काल भर्ती कर दिया गया था। नवजात का वजन काफी कम (1 किलो 700 ग्राम)था, नवजात की आंतों में भी इंफेक्शन था।
– डॉ. आनंद सिंह राणा, सीएमएस राजकीय उपजिला चिकित्सालय।

  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य रूप से आयोजन की घोषणा

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंडमें आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरितालिका तीज उत्सव को…