उत्तराखंड: 1 अक्तूबर से तेज होंगी विधानसभा चुनाव की तैयारियां, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची

त्तराखंड में एक अक्तूबर से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय इसके लिए सभी ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम चरण की जांच जिलावार शुरू करेगा। इसके बाद आगे की गतिविधियां भी अमल में लाई जाएंगी।

चुनाव की तैयारियों के कैलेंडर के हिसाब से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से अब एक अक्तूबर से सभी ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम चरण की चेकिंग कराई जाएगी। इसके अलावा किस मतदान केंद्र में क्या आवश्यकताएं होंगी, उनका निर्धारण भी किया जाएगा।

शुरुआती चरण में ईवीएम की जांच के बाद चुनाव आयोग की टीमें सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करेंगी। उन केंद्रों के सभी इंतजामों का जायजा लेंगी ताकि चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की असुविधा न हो। इसके समानांतर ही आयोग की टीम मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्वीप की गतिविधियों का भी खाका तैयार करेगी।

15 सितंबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रदेशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया गतिमान है। 11 सितंबर तक सभी दावे-आपत्तियों का निपटारा करना होगा। 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मतदाताओं की संख्या कितनी है।

और पढ़े  पौड़ी: विभागीय आवास में मिला कर्मचारी का शव, बदबू आने पर लोगों ने दी सूचना
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…