गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) अब 11 सितंबर से देहरादून से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बस सेवा शुरू करेगी। पहले एक सितंबर, फिर चार सितंबर और उसके बाद अब 11 सितंबर की तारीख तय की गई है। अब तक जीएमओयू की बसें हरिद्वार और ऋषिकेश से ही संचालित होती हैं।
इन बसों का संचालन पहले चरण में जोशीमठ, गोपेश्वर, ऊखीमठ, नागनाथ पोखरी, तिरपालीसैंण, बीरोंखाल और धुमाकोट रूट पर किया जाएगा। जीएमओयू प्रबंधन ने बसों की समय-सारणी तैयार कर ली है। संचालन के लिए भुड्डी गांव में शाखा कार्यालय भी खोल दिया गया है।
अब चार के बजाय 11 सितंबर से देहरादून से बसों का संचानल होगा। यह बसें भुड्डी गांव चांदनी चौक से संचालित होगी। पहले चरण में प्रतिदिन 11 सेवाओं का संचालन होगा। नए रूटों का बसों की मांग बढ़ने पर दूसरे चरण में बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। – अनिल बरगली, पर्यटन अधिकारी, जीएमओयू, मुख्यालय कोटद्वार






