देहरादून- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: जयघोष के बीच गूंजा नशामुक्ति और राष्ट्रभक्ति का संदेश, CM और राज्यपाल भी पहुंचे

रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव इस बार सिर्फ भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष के बीच मंच से नशे के खिलाफ जागरूकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी गूंजा। लोकगीत, रैप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महोत्सव को अलग रंग दिया।

जन्माष्टमी उत्सव का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मुंबई आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की प्रस्तुतियों ने खास रंग जमा दिया। उन्होंने एक के बाद एक गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद बच्चों और छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
महोत्सव में एक बच्चे ने रैप के जरिये नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। वहीं छात्रों के एक समूह ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुति देकर देशभक्ति का जज्बा जगाया। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों की खूब तालियां मिलीं।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, इंदर आर्य, करिश्मा शाह समेत अन्य कलाकारों को सम्मानित किया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस लाइन परिसर हरे कृष्णा के जयघोष से गूंजता रहा।

इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री खजानदास, डीजीपी दीपम सेठ, एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…