मुस्लिम कारीगर चमकाते हैं भगवान की प्रतिमा: फहीम और शानू की पुकार, हे लड्डू गोपाल करो कमाल, पल जाएं हमारे भी बाल-गोपाल

लीगढ़ में जयगंज की मुख्य सड़क से निकलने वाली तंग गलियों में भूखी की सराय मोहल्ला है। जहां मुस्लिम कारीगर लड्डू गोपाल, गणेश जी, विष्णु-लक्ष्मी सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं को तराश कर चमका देते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले इन कारीगरों पर काम ज्यादा है। इसी काम में जुटे फहीम और शानू कहते हैं कि लड्डू गोपाल बस इतनी कृपा कर दें कि उनके बाल-गोपाल भी पल जाएं…।

इसी मोहल्ले की तंग गली के एक घर में वेल्डिंग मशीन पर फहीम लड्डू गोपाल की मूर्तियों के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हैं। बोले-पीतल की महंगाई ने काम समेट दिया है, एक साल से जबरदस्त संकट है। अब घर चलाना और तीन बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। बफिंग मशीन पर मूर्तियों को चमका रहे शानू कहते हैं कि पहले अच्छा काम मिल रहा था, अब वो बात नहीं रही। दो बच्चों के साथ गृहस्थी चलाना भारी पड़ रहा है।
यहां संचालित एक कंपनी के मो. शबाब अहमद ने बताया कि उनकी कंपनी में ऐसे कई कारीगर हैं, जो पांच साल की उम्र से देवी-देवताओं की प्रतिमाएं को चमका रहे हैं। जुनैद पांच साल की उम्र से काम कर रहे हैं और शमशाद को भी दस साल से अधिक हो चुके हैं। अब दोनों अपने काम में पारंगत हो चुके हैं। महंगाई ने सबका बजट बिगाड़ दिया है।

मो. फैजान 10 साल से इस काम में लगे हैं। कहते हैं किसी तरह से परिवार पाल रहे हैं। पीतल के महंगा होने के बाद काम कम हो रहा है, जिससे पहले जैसी दिहाड़ी नहीं बन पाती है। दिन भर में 700 से 1000 रुपये का काम हो पाता है। सात साल से इस काम में लगे मो. अरबाज ने कहा कि शादी नहीं हुई है, अब्बा-अम्मी के साथ ही रहते हैं। कमाई बढ़े तो निकाह करें।
मो. शबाब कहते हैं कि अभी शादी नहीं हुई, क्योंकि घर की जिम्मेदारियां ही पूरी नहीं हो रही हैं। गौर हो कि इन सभी कारीगरों को इस बात का मलाल है कि आज तक उन्हें सरकार से कोई सुविधा नहीं मिली है। न कोई प्रशिक्षण कार्यशाला होती है, न कोई ऐसी जगह है, जहां कारीगर काम सीख सकें, नई मशीनों की सुविधा नहीं है।
और पढ़े  शक्तिवर्धक दवा खाकर दरिंदगी: होटल में प्रेमिका के साथ घिनौना काम, हो गई मौत
  • Related Posts

    सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे…

    राममंदिर: CEO जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था, नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन

    अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और नई जिम्मेदारी की रूपरेखा तैयार करने की…