उत्तराखंड: प्रदेश में 9.91 लाख लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने जारी किस्त

मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की अगस्त 2026 की किस्त जारी की। वन-क्लिक के जरिए राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन राशि भेजी गई। अगस्त में अलग-अलग पेंशन योजनाओं के तहत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी मंजूर की गई है।

सरकार की ओर से वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कुल लाभार्थियों में दो लाख 14 हजार 711 लोग केंद्र की राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत और 7 लाख 77 हजार 203 लोग राज्य की योजनाओं के तहत शामिल हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को पेंशन पाने में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जिन पात्र लाभार्थियों का आधार किसी कारण से नहीं बन पा रहा है, उन्हें चिन्हित किया जाए और उनके लिए अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए। इससे आधार से जुड़ी समस्या के कारण किसी पात्र व्यक्ति की पेंशन नहीं रुकेगी।

अगस्त में स्वीकृत 5,605 नई पेंशन में 3,945 वृद्धावस्था, 1,000 विधवा, 416 दिव्यांग, 106 किसान, 23 परित्यक्ता पेंशन और 115 भरण-पोषण अनुदान के लाभार्थी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमजोर और जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है। पेंशन व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और लाभार्थी केंद्रित बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी बोले-बिना मान्यता चल रहे मदरसे होंगे बंद, जारी रहेगा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…

    उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी

    उत्तराखंड वक्फ बोर्ड जल्द ही नए निकाहनामे का मॉडल जारी करेगा। इस निकाहनामे के सामने आने के बाद कोई मौलवी किसी व्यक्ति की एक पत्नी के रहते दूसरा निकाह नहीं…