दरिंदगी: दोस्तों ने बारी-बारी से लूटी आबरू, चचेरे भाई को भी न आई शर्म, पुलिस ने भी नहीं किया इंसाफ

गरा के ताजगंज इलाके की हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा को फुसलाकर ले जाने के बाद चार युवकों ने आगरा व मथुरा में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। ताजगंज पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसे जेल भेज दिया। मुकदमे में अन्य आरोपियों के नाम तक नहीं बढ़ाए। पॉक्सो एक्ट की धारा भी नहीं बढ़ाई, जबकि कोर्ट में पीड़िता ने चार आरोपियों के नाम बताए थे। सपा नेताओं ने पुलिस आयुक्त से मिलकर सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

घटना 13 अगस्त की है। हाईस्कूल की छात्रा कोचिंग जाने के बाद लापता हुई थी। दो दिन बाद पुलिस ने उसे शीतल नामक युवक के कब्जे से मुक्त कराया। पीड़िता ने शीतल पर बहलाकर मथुरा ले जाने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। पुलिस को बताया था कि आरोपी अगले दिन उसे मथुरा से ताजनगरी के होटल में लेकर आया, जहां आरोपी के चचेरे भाई राहुल, रोहित और दोस्त अनस ने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और जान से मारने की धमकी दी। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने शीतल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब अन्य आरोपी परिवार को धमकी दे रहे हैं।
बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाह पीड़ित परिवार के साथ पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के पास पहुंचे। कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। पुलिस आयुक्त ने जांच कर उचित कार्रवाई के आश्वासन दिए। वहीं मामले में ताज सुरक्षा एसीपी यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में सघन जांच की जा रही है। बयान के आधार पर पाॅक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़े  राम मंदिर चढ़ावा चोरी: '25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना', चंपत राय की डायरी में नया खुलासा
  • Related Posts

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…

    वाराणसी में बाढ़: PM मोदी ने डीएम से फोन पर ली जानकारी, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर की चर्चा

    काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर वार्ता कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने गंगा…