सितंबर में होने वाले मुख्य बदलाव: कल से बदल जाएंगे ये 5 नियम, क्या होगा महंगा और क्या सस्ता?

मय-समय पर कई तरह के बदलाव होते रहते हैं। जैसे- कभी आधार को लेकर तो कभी रेलवे कोई बदलाव करता है और इसी तरह बैंकिंग क्षेत्र में भी ग्राहकों के लिए कई बदलाव किए जाते हैं।


इसी क्रम में कल यानी 1 सितंबर 2026 से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं जिनके बारे में आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है।  चलिए जानते हैं..

 

 

 

1 सितंबर से क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं?

बोर्डिंग पास का नियम

  • 1 सितंबर 2026 से इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं होगी
  • अगर आप भारत से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते हैं, तो ये बदलाव लागू होगा
  • यात्री अपने मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे या फिर प्रिंटेड बोर्डिंग पास का इस्तेमाल भी कर पाएंगे
  • इससे डिपार्चर की प्रक्रिया पहले से आसान हो सकेगी

 

 

दूध होगा महंगा

  • अगर आप मुंबई में रहते हैं, तो जान लें 1 सितंबर 2026 से यहां दूध महंगा हो जाएगा
  • दरअसल, मुंबई में 1 सितंबर से डेयरी फार्म से सप्लाई होने वाले भैंस के ताजा दूध की थोक कीमत 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी
  • मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने दूध की थोक कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है और ये नई कीमत 28 फरवरी 2027 तक जारी रहेगी
  • हालांकि, ये बढ़ोतरी दूध की थोक कीमत में हुई है। इसलिए ये जरूरी नहीं है कि हर ग्राहक के लिए दूध की कीमत सीधे 9 रुपये प्रति लीटर ही बढ़ जाए
  • खुदरा कीमत स्थानीय सप्लायर और दुकानदार के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है
और पढ़े  एशियाड 2026: मां-बाप खो चुकी बेटी का एशियाई खेलों से कटा नाम, अरुणाचल के CM ने खेल मंत्री से लगाई गुहार

 

ITR की डेडलाइन में बदलाव होगा

  • अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइल करते हैं, तो जान लें कि इसकी तारीख को लेकर बदलाव हो रहा है
  • दरअसल, जिन टैक्सपेयर्स की बिजनेस या प्रोफेशन से आय है और जिनके खातों का ऑडिट जरूरी नहीं है, उनके लिए Assessment Year 2026-27 का आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है
  • ये डेडलाइन मुख्य रूप से पात्र टैक्सपेयर्स के ITR-3 और ITR-4 दाखिल करने से जुड़ी है
  • अगर आप इस समय तक रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं, तो इन नियमों के तहत आप बिलेटेड ITR दाखिल कर सकते हैं
  • साथ ही ध्यान रहे कि इसके लिए लेट फाइलिंग से जुड़े नियम और शुल्क लागू हो सकते हैं

 

LPG e-KYC की आखिरी तारीख

  • अगर आप एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ता हैं, तो आपको आज यानी 31 अगस्त तक ई-केवाईसी करवानी है
  • अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो कल यानी 1 सितंबर से आपको मिलने वाले गैस सिलिंडर में आपको परेशानी हो सकती है
  • आपको मिलने वाली सब्सिडी पर इसका असर पड़ सकता है

 

पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस सिलिंडर की कीमत तक
  • हर महीने की पहली तारीख को ऑयल और गैस मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस तक की कीमतें तय करती हैं
  • ऐसे में 1 सितंबर से हो सकता है कि इनकी कीमतों में बदलाव हो
  • हालांकि, ये कल यानी 1 सितंबर को पता चलेगा
  • Related Posts

    रेस्तरां में खाना और हवाई सफर हुआ महंगा: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के बढ़े दाम, कांग्रेस ने PM मोदी पर कसा तंज

    कांग्रेस ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जनता पर ‘महंगाई मैन’ मोदी का…

    भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी: PM मोदी बोले- यह सामूहिक संकल्प-मेहनत का नतीजा,आत्मनिर्भर बनना जरूरी

    प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर को लेकर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा करते हुए कहा कि…